Weather

कड़ाके की ठंड से हो जाएं सावधान, कोहरे के आगोश में डूबा रहेगा बिहार, गिरेगा रात का पारा

पूरे बिहार में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड और कनकनी के कारण सुबह और शाम के वक्त लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदल गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जनवरी से पछुआ के प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। राज्य के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं आगामी 11 जनवरी तक कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण बिहार के जिलों में 12 जनवरी से पछुआ का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी और कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन सकते हैं। पटना समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में सोमवार को गिरावट आई। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है हालांकि अब भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। रेल यातायात पर काफी असर पड़ रहा है। कई सुपरफास्ट ट्रेनें 9-9 घंटे की देरी से चल रही है। इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान सेवाओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago