Samastipur

DM ने समस्तीपुर जिले को 11वें स्थान से Top-5 में लाने के लिए हर स्तर पर पहल करने का दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य की रैकिंग में समस्तीपुर जिले का 11वें स्थान से पांचवे स्थान के अंदर लाने के लिए हर स्तर पर पहल करने का आदेश दिया। डीएम सोमवार को पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को भी अपने अपने प्रखंड की रैंकिंग 100 के अंदर लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इसमें शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि की उपलब्धता के समीक्षा में डीएम को बताया गया कि हसनपुर, विद्यापतिनगर, विभूतिनगर व ताजपुर में पंचायत सरकार भवन के लिए शत प्रतिशत भूमि उपलब्ध है।

जिले के कुल 346 पंचायत सरकार भवन में से केवल 65 पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराना शेष रह गया है। इस पर डीएम ने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर काम से काम 50 प्रतिशत जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।

कहा कि किसी भी परिस्थिति में 32 से ज्यादा भूमि उपलब्ध कराने के लिए शेष नहीं रहना चाहिए। इसके लिए राजस्व अधिकारी व अंचल अधिकारी से संपर्क स्थापित कर जमीन खोजने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने ई पंचायत बिहार अकाउंट मैप्ड विद पीएफएमएस की समीक्षा की। इसमें पाया कि 346 पंचायतों में से 11 अभी लंबित है। डीएम ने इसे शून्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएम ने अपने-अपने संबंधित प्रखंडों में सप्ताह में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व एक दिन भौतिक रूप से पंचायत सचिव एवं पंचायती राज विभाग के अन्य संविदा कर्मियों के साथ नियमित रूप से बैठक करने और बैठक की कार्यवाही भेजने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल भी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago