Weather

पछुआ ने बढ़ाई ठंड, चार दिन में 12 डिग्री गिरा पारा; इस दिन बारिश भी होने की है संभावना…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- सर्दी देर से पहुंची है लेकिन इस बार दुरुस्त पहुंची है। पछुआ के प्रवाह के बीच शाम ढलते ही आसमान से शीत बरस रही है। लगातार तीसरे दिन सूरज के नहीं निकलने से समस्तीपुर सहित कई जिलों में ठंड ने कंपकपी छुड़ा दी है। मौसम में बदलाव का असर यह है कि चार दिनों में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक की कमी आई है। लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया है। अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी नीचे आने के बावजूद न्यूनतम तापमान के सामान्य से ऊपर बने होने की वजह से मौसम विभाग ने शीतलहर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कमोबेश परिस्थितियां ऐसी ही है। समस्तीपुर के अलावे पटना, वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित 26 शहरों में ठंड कंपा रही है।

तीन और चार जनवरी को बारिश के आसार

तीन और चार जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश भी हो सकती है। इसके बाद ही धूप निकलने के आसार हैं लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड में आंशिक बढ़ोतरी होगी।

तीन दिन ठंड से राहत नहीं

मौसमविदों के अनुसार फिलहाल तीन दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है। राज्य में कई जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम के तेवर का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है। सुबह की सैर करने वालों की संख्या बेहद कम हो गई है और लोग देर तक रजाई से ही लिपटे रह रहे हैं। सामान्य कामकाज में ठंडा पानी के उपयोग से हाथ सुन्न सा होने लगा है। दोपहिया वाहन चलाने में मुश्किलें बढ़ी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago