Weather

बिहार में इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, 20 दिसंबर के बाद और गिरेगा पारा, जानें मौसम अपडेट

जम्मू कश्मीर से होकर आ रही पछुआ हवा की वजह से बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. नतीजन लोगों को सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है. पछुआ हवा की रफ्तार 8 से 10किमी प्रति घंटा है. यही हाल अगले एक हफ्ते तक देखने को मिलने वाली है. इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट होगी और ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

उधर कुहासे को लेकर पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि 20 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, उसके बाद ठंड बढ़ेगी. लेकिन, उससे पहले भी सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी. हालांकि, खेती-किसानी के लिहाज से मौजूदा मौसम सही है. रबी फसलों की बुआई के लिए ऐसा मौसम अनुकूल माना जाता है.

आज की तापमान की बात करें तो गुरुवार को बिहार का अधिकतम तापमान 22 से 24°C के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने की संभावना है. सुबह में पटना सहित राज्य के जिले में कुहासा छाया हुआ है और दिन में धूप खिली रहेगी.

कैसा रहा पिछला 24 घंटा

पछुआ हवा के प्रवाह से राजधानी सहित जिलों के तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26°C मोतिहारी में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8°C भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया.

राज्य के औसत अधिकतम तापमान 25°C और औसत न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया. बुधवार को पटना का भी न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago