Weather

उमस की स्थिति बरकरार, 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार, जानें केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का पूर्वानुमान…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में उमस की स्थिति बरकरार है. लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद है. लोग वर्षा के इंतजार में है. समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 02-06 सितंबर तक के माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के कई स्थानाें पर हल्की वर्षा का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में बेगूसराय, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिम चंपारण जिले में दो से तीन सितंबर काे पछिया हवा चल सकती है. अन्य जिलों तथा अन्य दिनाें में मुख्य रूप से पुरवा हवा चल सकती है. औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल हुआ बेहाल

मौसम का मिजाज बदलने से सितंबर की शुरुआत में जून-जुलाई वाली गर्मी पड़ रही है. सुबह से चिलचिलाती धूप और चिपचिपाहट वाली उमस से लोगों को हाल-बेहाल है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी राहत की उम्मीद नहीं है. शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसमें अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. देर शाम घने काले बादल के साथ कुछ जगहों पर बारिश भी हुई.

हालांकि, उमस की स्थिति बरकरार रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने की जानकारी दी गयी है. ऐसे में दिन के समय लोगों को अधिक उमस का सामना करना होगा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते दो दिनों से सामान्य से तीन डिग्री अधिक पारा की स्थिति बनी हुई है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर मौसम की स्थिति को देखते किसानों को भी सुझाव दिया गया है. इसमें बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि कार्य व कीटनाशक का छिड़काव में सावधानी बरतने को कहा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

20 मिनट ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

5 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

5 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

9 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

11 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

21 घंटे ago