बिहार में गुरुवार से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्य में मॉनसून के फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य भर में ठनका यानी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सभी जिलों में गुरुवार से बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। राजधानी पटना में बुधवार शाम बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मधेपुरा जिले में एक-दो जगह पर भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा पूरे राज्य में गरज-तड़क की स्थिति बनी रहेगी। सभी जिलों में कहीं-कहीं ठनका गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना एवं आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना है।
बुधवार को पटना में तीन चक्र में दस मिलीमीटर बारिश हुई। दोपहर में अशोक राजपथ के इलाके में तेज बारिश हुई जबकि शाम में राजधानी के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। रात साढ़े नौ बजे के बाद एक बार फिर बादल बरसे। दस से 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने से राजधानी का तापमान नीचे आ गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन तक राज्य में मॉनसून के सक्रिय रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान राज्य भर में अच्छी बारिश की संभावना है। अभी बिहार बारिश की कमी से जूझ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून के दौरान राज्य में सामान्य से 30 फीसदी कम वर्षा हुई है, जो कि चिंता का विषय है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…