बिहार में बालू खनन पर रोक 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दी है। राज्य में बालू खनन की शुरुआत अब एक की जगह 15 अक्टूबर से होगी। मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने बिहार में बालू खनन 15 दिन टालने का निर्देश दिया है। पहले के आदेश के मुताबिक एक अक्टूबर से बालू खनन शुरू होना था। इसके लिए घाटों के आवंटन का कार्य अंतिम चरण में है।
मालूम हो कि मॉनसून को लेकर एक जुलाई से 30 सितंबर तक राज्य के नदी घाटों से बालू खनन पर रोक लगाई गई थी। इधर, विभाग का दावा है कि राज्य में बालू की कोई समस्या नहीं है। खपत के अनुसार आगे चार महीनों तक का बालू भंडार है। वर्तमान में करीब सवा करोड़ मीट्रिक टन बालू का स्टॉक है। पिछड़े ढाई महीने की खपत देखें तो औसतन 30 लाख मीट्रिक टन प्रति महीना रहा है।
बिहार में 523 घाटों में से 268 की निविदा हो चुकी है। जिन घाटों की निविदा नहीं हुई है, उनमें ज्यादातर सफेद बालू के घाट हैं। इधर, विभाग ने नई बंदोबस्ती के साथ ही कई शर्तें लगाई हैं, जिसे बंदोबस्तधारियों को पूरा करना होगा। विभाग के निदेशक (खान) नैयर इकबाल ने कहा कि घाटों पर सीसीटीवी और धर्मकांटा लगाना अनिवार्य किया गया है। बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…