Samastipur

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को शक्ति अभियान के बैनर तले एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगाने, लड़कियों के वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखीं। छात्राओं का कहना था कि इस प्रदर्शन से दो दिन पूर्व, कॉलेज प्रशासन को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया गया था।

बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शक्ति अभियान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राएं बीआरबी कॉलेज के मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए कैंपस के अंदर प्राचार्य कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी छात्राएं प्राचार्य कार्यालय के सामने बैठ गईं, जहां एक सभा आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता नेहा भारती ने की। संचालन मोना कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में शक्ति अभियान बिहार की कोऑर्डिनेटर रीचा कुशवाहा ने कहा कि पीरियड वेंडिंग मशीन, स्वच्छ वॉशरूम और डस्टबिन जैसी सुविधाएं छात्राओं की मूलभूत जरूरतों का हिस्सा हैं। कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है कि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिले। इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि छात्राओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। छात्राओं ने कहा कि जिले में सांसद, विधायक और महापौर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं के रहने के बावजूद कॉलेजों में छात्राओं की समस्याओं की सुनवाई नहीं होना चिंताजनक है।

महिला जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से जिले के विभिन्न कॉलेजों में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने की पहल करें, ताकि छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कहा कि यदि निर्धारित समय में पीरियड वेंडिंग मशीन नहीं लगाई गई, तो उनका संगठन भी शक्ति अभियान के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। प्राचार्य ने कहा कि वॉशरूम में डस्टबिन की व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

12 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

1 दिन ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

1 दिन ago