Bihar

राबड़ी आवास में हुआ लौंडा नाच, लालू यादव और तेजप्रताप समेत कई आरजेडी नेताओं ने देखा डांस

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास में लौंडा नाच का आयोजन किया गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मंत्री तेजप्रताप, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत पार्टी के कई नेताओं ने साथ बैठकर लौंडा नाच देखा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें लालू अपनी पार्टी नेताओं के साथ डांस देखते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर हाल ही में लौंडा नाच का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप के अलावा आरजेडी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें लालू अपने बेटे तेजप्रताप एवं बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के साथ आगे बैठकर लौंडा नाच देखते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि लौंडा नाच बिहार और पूर्वांचल का पारंपरिक नृत्य है। इसमें पुरुष अक्सर महिलाओं के कपड़े-गहने पहन और मेकअप करके डांस करते हैं। इसकी शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। बाद में यह काफी प्रचलन में आया और शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों में लौंडा नाच होने लगा। दिवंगत रामचंद्र मांझी को लौंडा नाच के लिए पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था, उन्होंने इस कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

3 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

4 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago