Weather

मॉनसून ने केरल में दी दस्तक: जानिये बिहार, UP और दिल्ली समेत देश भर में कब तक पहुंचेगा

देशभर में मॉनसून की एंट्री का बेसब्री से हो रहा इंतेजार अब खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने आज, 8 जून को केरल में मॉनसून की दस्तक का ऐलान कर दिया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक हफ्ते की देरी से आज 08 जून, 2023 को केरल में पहुंच गया है, जबकि इसकी सामान्य तारीख 01 जून होती है.

अगले दो दिन इन इलाकों में दस्तक देगा मॉनसून

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत देश के सभी राज्यों में कब दस्तक देगा मॉनसून?

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप के मुताबिक, 10 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा और बिहार की सीमा तक टकराएगा. इसके बाद आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंच जाएगा. वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा.

इसके अलावा 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago