समस्तीपुर :- समस्तीपुर वासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। आज रात अचानक ही मौसम बदल गया। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। और फिर हल्की बारिश से गर्मी छूमंतर हो गई। इससे पहले समस्तीपुर में गर्मी का सितम जारी था। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। और दोपहर में ही लू जैसे हालात हो गए थे। हालांकि तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।
बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि अब बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…