बिहार में बारिश संबंधी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। राज्यभर में मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन बाद वापस मौसम खराब होने की आशंका जताई है। गुरुवार 30 मार्च से राज्य में दोबारा आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दक्षिण बिहार के जिलों में इसका ज्यादा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार से मौसम फिर पलटी मारेगा और राज्य में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर समेत दक्षिण औ पूर्वी बिहार के जिलों में गुरुवार को मेघगर्जन और ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। गुरुवार को दक्षिण और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। उत्तरी इलाके में भी इसके प्रभाव से कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार 31 मार्च को राज्य भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और सभी जिलों में ठनका और बारिश की आशंका जताई गई है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…