समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में चलेगी पछुआ हवा, मौसम रहेगा शुष्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में चार दिनों तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान औसतन 5 से 7 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। सीतामढ़ी, शिवहर एवं पूर्वी चम्मारण में 10 एवं 11 दिसम्बर को पुरवा हवा चल सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक भी जाने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *