समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherBiharNEWS

बिहार में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, समस्तीपुर के पूसा और गया में लुढ़का पारा, जानिए अन्य शहरों का हाल… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के कई शहरों में पारा गिर गया है। ठंड अपनी पूरी रफ्तार में है। समस्तीपुर का पूसा और गया सबसे ठंडे शहर रहे। दोनों जगहों का पारा गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के साथ बिहार के कई जिलों में इसका असर दिखने लगा है। विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक सूबे के सभी जिलों में लगभग पारा लुढ़का है। हालांकि, कई जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम लोग घरों में दुबकने लगे हैं। शाम होते ही सड़कों पर गाड़ियां कम दिख रही हैं।

पछुआ हवा का प्रवाह जारी

सूबे के अन्य इलाकों में पछुआ के प्रवाह को साफ देखा जा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में हल्के कोहरे और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है। राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के अलावा अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक राज्य के कई शहरों में तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है। बिहार के शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार के हिसाब से पारा एक डिग्री लुढ़का है।

IMG 20220728 WA0089

अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान

बिहार के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो गया में 9.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 12.6, पूर्णिया में 12.3, पश्चिमी चंपारण में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 15.6, सुपौल में 14.6, अररिया में 17.0 और रोहतास में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उसके अलावा पूर्वी चंपारण में 12.0 और शेखपुरा में 11.5, जमुई में 12.4, सीतामढ़ी में 10. 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें, तो अररिया, सुपौल और दरभंगा में औसतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Banner 03 01

IMG 20211012 WA0017

1 840x760 1

1080 x 608

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221115 WA0005 01

IMG 20221117 WA0072

Post 183

20201015 075150