Weather

पहाड़ों पर बर्फबारी का बिहार में असर, ठंडी हवाओं से अभी और गिरेगा पारा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने वाला है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा से प्रदेश में तापमान गिरने वाला है। आने वाले दिनों में ठंड में और भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अभी सुबह-शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है। बिहार के सभी जिलों में पछुआ का प्रवाह जारी है, इस कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। भागलपुर, कटिहार, सीतामढ़ी, और बेगूसराय समेत अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मंगलवार को हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस कारण राज्यभर में लोगों को सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। सीवान, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, कटिहार एवं पूर्णिया जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि,राजधानी पटना समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया जिले के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

चार दिन में और बढ़ेगी ठंड

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के भीतर राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवा प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ठंड में बढ़ोतरी करेगी। गया लगातार बिहार का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। मंगलवार को गया के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पूरे महीने तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

5 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

6 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

6 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

6 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

14 घंटे ago