समस्तीपुर : पैक्सों के सारे कामकाजों में पारदर्शिता लाने के साथ ही किसानों के लिए सुलभ व लाभकारी केंद्र बनाने के लिए जिले में कुल चयनित 340 पैक्सों में 137 पैक्सों को ई-पैक्स घोषित कर दिया गया है। समस्तीपुर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सह डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत 137 पैक्स अब, ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन हो गए हैं। यहां सारा कामकाज अब डिजिटल रूप में किया जाने लगा है।
ई-पैक्स घोषित होने के बाद से अब यहां के हर कार्य की गतिविधियों व कार्य की प्रगति को जिला सेंट्रल कोपरेटिव बैंक दैनिक रूप से देख सकता है व जरूरी निर्देश ऑनलाइन मौके पर दे सकता है। जल्द ही इन्हें भी ई-पैक्स घोषित की अधिकारिक रूप से घोषणा होगी। प्रबंध निदेशक के अनुसार बाकी 201 पैक्सों को भी ई पैक्स बनाने के लिए डीएम रोशन कुशवाहा के माध्यम से विभाग के राज्य मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। विभाग केंद्र सरकार को जिला के प्रस्ताव को भेजेगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…