समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमनपुर गांव में 14 दिसम्बर को हुए दोहरे हत्याकांड के तीन दिनों बाद मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया। मृतक नवीन सिंह की ओर से उनके साला डॉ. अनिल सिंह तथा चाचा बटेश्वर सिंह का बयान दर्ज किया। जबकि मृतक गौरव कुमार सिंह की ओर से उनके पिता अजय सिंह एवं चाचा संजीव कुमार सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया।
इस दौरान आईजी ने घटनास्थल का बारिकी से जांच किया और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद से घटना की विस्तार से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश भी दिया। इस मामले में दोनों ओर से 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि शुरुआती दौर में इस मामला के पीछे जमीन विवाद की भी बात सामने आ रही थी। हालांकि इस मामले में अनुसंधान का एंगल दूसरी ओर भी जा रहा है। हालांकि उन्होंने उस एंगल को नहीं बताया और कहा कि पुलिस अभी जांच कर रही है।
बतातें चले कि बीते शनिवार की रात पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुए गोलीबारी की घटना में दोनों पक्ष से एक एक युवक गौरव कुमार सिंह तथा नवीन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि गोली लगने से एक युवक सौरभ कुमार सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज पटना में जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी अशोक मिश्रा का बताना है कि यह दंगा की घटना है। इसमें दोनों पक्ष से असामाजिक तत्व शामिल थे। भुमि विवाद की कोई घटना नहीं है। जो लोग घटना में शामिल थे उन्हे चिन्हित किया जा रहा है। साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी होगी। घटना की पुर्नावृति न हो इसके लिए पुलिस काम कर रही है। फिलहाल शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…