समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटके मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना डिहुली गांव स्थित डीहवर स्थान के पास की है। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। मृतक की गांव के ही भगलु साह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ मुखिया के रूप में की गयी है। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या करने के बाद युवक की लाश पेड़ से टांग दी है।
परिजनों ने बताया कि युवक बेरोजगार था। बीती रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला। हालांकि उस समय घर से निकलने के लिए पिता ने मना किया। उनकी बात नहीं मानने पर मां ने भी मना किया, फिर वह बाहर जाने की जिद पर अड़ा रहा। तब मां ने उसकी मोबाइल छीन ली। ताकि वह नहीं जा सके। बताया जाता है कि मोबाइल छीने जाने के बाद भी वह घर से निकल गया। जिसके बाद सुबह में गांव स्थित डीहवर स्थान के समीप पेड़ से उसकी लाश टंगी मिली। इधर अंगारघाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…