Categories: Uncategorized

जिन्ना की औलाद है महबूब आलम, कार्रवाई की मांग करते सदन में बोले बीजेपी विधायक..कहां गया महबूब आलम?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बीजेपी के बारे में जो कुछ कहा था उसे लेकर भाजपा ने आज तीसरे दिन सदन में जमकर हंगामा मचाया। महबूब आलम को कल का जवाब देते हुए बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि कहां गया महबूब आलम जिन्ना की औलाद.. संजय सरावगी ने महबूब आलम पर कार्रवाई किये जाने की मांग सदन से की।

विधानसभा शुरू होते की सदन में चीख-चीख कर माले विधायक महबूब आलम को बीजेपी विधायक खोजने लगे और बोले कि कहां गया महबूब आलम। इस दौरान सदन में शब्दों की मर्यादा टूट गयी। बीजेपी विधायक ने महबूब आलम को जिन्ना की औलाद, लेनिन की औलाद, चाइना की औलाद और बांग्लादेशी की औलाद तक कह दिया।

भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा था कि भाजपाइयों को शर्म नहीं आती। ये लोग गद्दारों की औलाद है। ये देशद्रोहियों की औलाद है। जब देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी तो ये लोग अंग्रेजों के तलवे चाट रहे थे। प्रधानमंत्री छाती ठोंकता है, 56 इंच के सीने की बात करता है। महबूब आलम यह तब बोल रहे थे जब सदन में उस वक्त बीजेपी के कोई विधायक नहीं थे।

सभी सदन से जा चुके थे। आज सदन में भाजपा विधायक संजय सरावगी में महबूब आलम को खोजा। सरावगी ने कहा कि कहां है महबूब आलम कहां है मिरजाफर की औलाद। संजय सरावगी ने सदन से महबूब आलम पर कार्रवाई करने की मांग की। माले विधायक के बयान को लेकर बीजेपी ने सदन में जमकर हंगामा मचाया।

संजय सरावगी ने यहां तक कह दिया कि महबूब आलम लेनिन की औलाद है, वह चाईना की औलाद है और वो बंगलादेशी की औलाद है। ऐसा कहने के बाद विवाद बढ़ गया जिसके बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने इसे असंसदीय करार देते हुए इन शब्दों को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सदन में कोई असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता। ऐसी बातों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा।

माले विधायक महबूब आलम ने क्या कहां था?

“गांधी के हत्यारे अब गांधी का सहारा ले रहे हैं. गांधी का सहारा लेने का कोई अधिकार नहीं है तुम लोगों को. तुम लोगों ने गांधी की हत्या की है. तुम छाती ठोंक कर नाथूराम गोडसे का नाम लो. सावरकर को वीर बोलता है. सावरकर माफी मांगते मांगते थक गये, शर्म इनको नहीं आती. ये लोग गद्दारों की औलाद है. ये देशद्रोहियों की औलाद है. जब देश में आजादी की लडाई चल रही थी तो ये लोग अंग्रेजों के तलवे चाट रहे थे.”

महबूब आलम यहीं नहीं रूके. उन्होंने बोलना जारी रखा

“प्रधानमंत्री लफ्फाजी के बल पर कुछ वक्त के लिए देश को गुमराह करने में कामयाब हो गये हैं. ये संसद में छाती ठोक रहे थे. इनके पास मुसलमान के खिलाफ बोलने के अलावा कुछ नहीं है. मुसलमानों के खिलाफ बोलने के लिए पाकिस्तान को मोहरा बना दिया है. ये छाती ठोंकता है, 56 इंच के सीने की बात करता है, सेना के सम्मान की बात करते हैं. किसने सेना का अपमान किया. अभी हाल ही में इनके जयशंकर ने कहा कि भले ही चीन हमारे सरहद में घुसा हुआ हो, लेकिन चीन हमसे बहुत बडी अर्थव्यवस्था वाला देश है इसलिए हम उसे कुछ नहीं करते.” य

महबूब आलम ने कहा- 15 अगस्त के दिन बिलकिस बानो के हत्यारों की रिहाई इन बेशर्म भाजपाइयों ने की है. गुनाह करने वाले शर्मसार होता है, आंखें झुकी हुई होती है. लेकिन इनकी आखों में शर्म नहीं है. ये लोग बेशर्म ही नहीं इन लोगों ने बुलडोजर राज चलाने की कोशिश की है. मां-बेटी को जिंदा जला दिया, दरिंदगी की हद को पार कर दिया.

माले विधायक दल के नेता ने कहा-हमारे मुख्यमंत्री जब सरकार चला रहे थे तब ये लोग उनकी पीठ में छुरा भोंक रहे थे. मुंह में राम और बगल में छुरी यही है उन लोगों का आचरण. हम मुख्यमंत्री को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसे नाजुक वक्त में फैसला लिया ऐसे शैतानों से अलग होने का. ऐसे में समय में नीतीश कुमार के हिम्मत की दाद देते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago