Categories: Uncategorized

बिहार से कश्मीर कमाने गए पिता-पुत्र को आतंकवादियों ने मारी गोली, CM नीतीश ने जताया दुख; ईलाज के निर्देश

कश्मीर में आतंकवादियों के हमले फिर बढ़े हैं। श्रीनगर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए, जिनमें एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के लाजूरा में बिहार के दाे मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुखद बताते हुए दोनों घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

कश्‍मीर में दो दिनों में हुए चार आतंकी हमले

विदित हो कि कश्‍मीर घाटी में बीते दो दिनों के दौरान पुलवामा, शोपिया व श्रीनगर में कुल चार आतंकी हमले किए हैं। पुलवामा में हुए हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया और दूसरा जख्‍मी है। इसके अलावा अन्‍य हमलों में एक कश्‍मीरी पंडित सहित चार श्रमिक घायल हो गए हैं।

पुलवामा में दो बिहारी मजदूरों को गोली मारी

सोमवार को पुलवामा के लजुरा में हुए आतंकी हमले में दो बिहारी मजदूर (पिता-पुत्र) जोखू चौधरी (46 वर्ष) और पतिलेश्वर चौधरी (23 वर्ष) घायल हो गए। वे बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित चौतरवा थाना क्षेत्र की कोलूहा चौतरवा के सिकटौर गांव के रहने वाले हैं। घटना के 24 घंटे बाद तक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों के घर में मचा कोहराम, चिंता में गांव

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल बिहारी मजदूरों के गांव में चिंता की लकीर खिंच गई है। घायल जोखू चौधरी के घर में कोहराम मच गया है। जोखू चौधरी का इकलौता बेटा भी उसके साथ मजदूरी करने कश्मीर गया है।

सीएम नीतीश ने का इलाज में मदद का आदेश

इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए स्थानिक आयुक्त को समन्वय स्थापित कर दोनों मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

47 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago