Tech

Paytm यूजर्स के लिए सबसे जरूरी खबर, हर बड़े सवाल का यहां पाएं जवाब…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बीते दिनों की गई कार्रवाई के चलते कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। उदाहरण के लिए PPBL अकाउंट में 29 फरवरी के बाद रकम जमा नहीं की जा सकेगी। हालांकि, RBI के निर्देश के बाद कई तरह की भ्रामक जानकारी शेयर की जा रही है और कई यूजर्स को लग रहा है कि Paytm ऐप काम करना बंद कर देगा। ऐसा बिल्कुल नहीं होने जा रहा है और पेमेंट ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा।

पेमेंट ऐप ने खुद कन्फर्म किया है कि इसकी सेवाओं का फायदा 29 फरवरी के बाद भी यूजर्स को मिलता रहेगा और पेटीएम ऐप नहीं बंद होने जा रहा। अगर आपके मन में यह डर है कि मौजूदा Paytm बैलेंस खतरे में है तो बिल्कुल मत घबराइए और 29 फरवरी के बाद भी इस रकम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस मामले से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब हम आपके लिए एकसाथ लेकर आए हैं।

क्या Paytm ऐप बंद होने जा रहा है? 

नहीं, Paytm ऐप बंद नहीं होने वाला और इसकी सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। आप मोबाइल रीचार्ज से लेकर बिल पेमेंट और मूवी टिकट बुक करने जैसे सभी काम पहले की तरह कर पाएंगे।

क्या अब Paytm UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे?

बिना किसी दिक्कत के आप Paytm UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर UPI पेमेंट्स के लिए अब तक PPBL अकाउंट का ही इस्तेमाल करते रहे हैं तो इसमें 29 फरवरी के बाद रकम जमा नहीं हो सकेगी। वहीं, किसी अन्य बैंक का अकाउंट Paytm UPI से लिंक है तो आपपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला और सब पहले की तरह काम करता रहेगा।

Paytm QR कोड और मशीन काम करेगी या नहीं?

अगर आप मर्चेंट हैं और Paytm QR कोड की मदद से पेमेंट स्वीकार करते हैं, तब भी पहले की तरह QR कोड से पेमेंट से सकेंगे। इसके अलावा Paytm साउंडबॉक्स और Paytm कार्ड मशीनें भी पहले की तरह ही काम करती रहेंगी।

आप Paytm Payments Bank वॉलेट में मौजूदा रकम का 29 फरवरी के बाद भी इस्तेमाल कर सकेंगे लेकिन इसमें नई रकम जमा या ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा Paytm FasTag के इस्तेमाल में भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए, हालांकि PPBL के बजाय अन्य प्रोवाइडर से इस FasTag को लिंक करना होगा, जिस दिशा में पेमेंट कंपनी काम कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

58 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago