Tech

हो गई शुरुआत, X (Twitter) इस्तेमाल करना है तो देने पड़ेंगे पैसे; मस्क का नया प्लान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter खरीदने के बाद से इसमें ढेरों बदलाव किए हैं और अब इसके नाम से लेकर लोगो तक बदल चुका है। अब X नाम वाले इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा और इस बदलाव की शुरुआत दो देशों से कर दी गई है। मस्क का मानना है कि इस तरह बॉट अकाउंट्स पर रोक लगाई जा सकेगी।

सोशल मीडिया सर्विस X इस्तेमाल करने वाले नए यूजर्स को न्यू जीलैंड और फिलिपीन्स में हर साल 1 डॉलर (करीब 83 रुपये) से ज्यादा रकम का भुगतान करना होगा। X ने बताया कि यह सब्सक्रिप्शन कंपनी के ‘Not a Bot’ प्रोग्राम का हिस्सा है और इसके लिए भुगतान करते हुए यूजर्स साबित कर सकेंगे कि वे बॉट अकाउंट नहीं हैं। इसके अलावा इन देशों में नए वेब यूजर्स को अपना अकाउंट फोन नंबर के साथ अनिवार्य रूप से वेरिफाइ करना होगा।

X हेल्प सेंटर अकाउंट ने दी जानकारी

अपने हेल्प सेंटर पर X ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, “स्पैम और बॉट ऐक्टिविटीज को कम करने और इसपर रोक लगाने की दिशा में यह जरूरी कदम है।” बीते दिनों सामने आया था कि एलन मस्क नए यूजर्स से भुगतान करने को कहेंगे और बिना तय फीस का भुगतान किए प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और अब इससे जुड़े बदलाव दिखना शुरू हो गए हैं।

अगर भुगतान नहीं किया तो क्या होगा?

कंपनी ने बताया है कि जो नए यूजर्स सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे और भुगतान नहीं करेंगे तो वे अपने अकाउंट से केवल ‘रीड ओनली’ ऐक्शंस ले पाएंगे। यानी वे केवल पोस्ट या वीडियोज देख सकेंगे लेकिन उनपर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे पाएंगे। एलन मस्क ने एक पोस्ट में लिखा असली यूजर्स को ब्लॉक किए बिना बॉट्स से लड़ने का यही इकलौता तरीका है।

केवल दो देशों से क्यों हुई शुरुआत?

संभव है कि कंपनी नए सब्सक्रिप्शन की केवल टेस्टिंग कर रही हो और बाद में इसे बाकी मार्केट्स का हिस्सा बनाया जाए। फिलहाल केवल वेब पर नए अकाउंट्स बनाने वालों से यह भुगतान करने को कहा जा रहा है। एक वजह यह भी हो सकती है कि इन दोनों देशों में बॉट ऐक्टिविटीज अन्य मार्केट्स के मुकाबले ज्यादा देखने को मिल रही हों और इसीलिए इनसे शुरुआत की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

13 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

41 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago