एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, ट्रॉफी अभी तक भारत को नहीं मिली है। ऐसे में भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे थे। उन्होंने निर्णायक मैच में 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली थी।
फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर
भारत और पाकिस्तान टीम एक बार फिर एशिया कप के फाइनल में टकराने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों देशों की जूनियर टीम का मुकाबला होगा। दरअसल, इन दिनों खेले जा रहे एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल में बनाई जगह
पहले सेमीफाइनल में भारतीय अंडर 19 टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम श्रीलंका से टकराएगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम 21 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी। ऐसे में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की जंग देखने को मिल सकती है।
शानदार फॉर्म में है टीम
ग्रुप स्टेज में भारतीय युवा टीम पाकिस्तान को धूल चटा चुकी है। टूर्नामेंट के 5वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से शिकस्त दी थी। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभिज्ञान कुंडू ने 1 दोहरे शतक की बदौलत 3 मैचों में 263 रन बनाए हैं। वहीं वैभव 3 मुकाबलों में 226 रन कूट चुके हैं।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…