Sports

ऐसा होते ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हट जाएगा पाकिस्तान, भारत के ‘प्रहार’ के बाद PCB हुआ लाचार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस फैसले के बारे में आईसीसी को बता दिया है। भारत ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलना चाहता है। हालांकि, पीसीबी हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहता। ऐसे में पाकिस्तान से मेजबानी के अधिकार छिनने की अटकलें लगने लगी हैं। भारत के ‘प्रहार’ के बाद पीसीबी लाचार हो गया है और पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने की धमकी दे रहा।

पाकिस्तान के डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान सरकार इस मामले पर विचार कर रही है। सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उसमें एक ऑप्शन यह भी है कि पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने से मना कर दिया जाए। बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने राजनीतिक तनाव के कारण 2012-13 से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। भारत ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। दोनों टीम अब केवल आईसीसी या एसीसी के इवेंट में भिड़ती हैं।

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने हाल ही हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया था। चर्चा है कि पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे। ऐसी अटकलें हैं कि भारत के मैच दुबई में हो सकते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ईमेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पीसीबी मशविरे और जरूरत पड़ने पर निर्देशों के लिए सरकार के संपर्क में है।’’ सूत्र ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार भारत से क्रिकेट संबंधों पर कठोर फैसला लेती है तो आईसीसी के लिए इसके कानूनी नतीजे हो सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

8 मिनट ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

2 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

5 घंटे ago