Sports

भारत का पलटवार, दूसरे मैच में 100 रनों से धोया, जिम्बाब्वे को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 100 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में भारतीय टीम 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 102 रन ही बना सकी थी। लेकिन दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज फॉर्म में दिखे और जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 100 और ऋतुराज गायकवाड़ के 77 रनों की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की।

235 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम के सलामी बल्लेबाज इनोंसेट किया पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। किया तीन गेंद में चार रन ही बना सके। ब्रायन बेनेट ने 9 गेंद में 26 रन की पारी खेली। डियोन मेयर्स खाता नहीं खोल सके। जोनाथन 18 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। क्लाइव जीरो पर आउट हुए। वेलिंग्टन एक के स्कोर पर रन आउट हो गए। वेस्ली मधेवेरे ने 39 गेंद में 43 रन की पारी खेली। ल्यूक जोंगवे ने 26 गेंद में 33 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मुकेश कुमार और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने दो, सुंदर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले पिछले मैच में पदार्पण के दौरान चार गेंद में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने सूझबूझ से खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (47 गेंद में नाबाद 77 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित नाबाद 48 रन की पारी खेली। गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभाई। वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को एक एक विकेट मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

29 सेकंड ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

21 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

53 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago