Sports

जसप्रीत बुमराह के कहर के आगे पाकिस्तान पस्त, पड़ोसी सदियों तक याद रखेंगे उनका ये स्पेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

T20 World Cup 2024 का सबसे हाई-वोल्टेज मैच रविवार को खेला गया, जो भारत और पाकिस्तान के बीच था। इस मैच में जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाकर ढेर हो गई तो सभी को लगा कि ये मैच भारत के हाथ से निकल गया। रही सही कसर उस समय पूरी हो गई, जब 3 ओवर में 19 रन बन गए और कोई विकेट न्यूयॉर्क की पिच पर पाकिस्तान का नहीं गिरा। हालांकि, इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह की गेंदबाजी की, उसके लिए उनकी तारीफ बनती है। इस स्टोरी में जानिए कि कैसे बुमराह के जाल में पाकिस्तान की टीम फंसती चली गई।

दरअसल, 119 रनों का बचाव कर रही भारतीय टीम के लिए चौथा ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका, जिसमें सिर्फ दो रन खर्च किए। इसके बाद पाकिस्तान पर थोड़ा दबाव आया, क्योंकि तीसरे ओवर में बुमराह ने सिर्फ चार रन दिए थे और एक कैच भी उस ओवर में शिवम दुबे से छिटक गया था। ऐसे में बुमराह अपना लगातार दूसरा और पारी का पांचवां ओवर लेकर आए और उन्होंने बाबर आजम को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया और टीम को पहली सफलता दिलाई। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। मैच इस विकेट की वजह से नहीं, बल्कि टीम ने आगे की रणनीति से जीता।

14 ओवर में पाकिस्तान की टीम 3 विकेट खोकर 80 रन बना चुकी थी। 6 ओवर में 40 रन जीत के लिए चाहिए थे। मोहम्मद रिजवान और इमाद वसीम बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने फिर से जसप्रीत बुमराह को लगाया और बुमराह ने पहली गेंद पर रिजवान को बोल्ड कर दिया और मैच खोल दिया। इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। अगले ओवर में अक्षर पटेल ने दो रन देकर दबाव डाला और फिर कप्तान ने बुमराह को रोक लिया। बुमराह को फिर रोहित ने 19वां ओवर दिया और बुमराह अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे।

मोहम्मद सिराज ने जब 18वें ओवर में 9 रन दिए तो हर कोई कह रहा था कि जसप्रीत बुमराह को लगाना चाहिए था। हालांकि, कप्तान का प्लान कुछ और था। उन्होंने बुमराह से 19वां ओवर कराया, जिसमें बुमराह ने 3 रन खर्च किए और इफ्तिखार अहमद को चलता किया। इस तरह पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे, जो इस पिच पर काफी ज्यादा था। इसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया। भले ही टीम के चार ही खिलाड़ी 30 गज के दायरे के बाहर थे, लेकिन 11 रन अर्शदीप सिंह ने दिए और भारत ने 6 रन से मैच जीता। बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट निकाले और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago