Sports

कौन हैं बिहार का आकाश दीप? आते ही 10 गेंद में ले लिए 3 विकेट, स्ट्रगल नहीं था आसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. इस गेंदबाज ने आते ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया और 10 गेंद के अंदर-अंदर इंग्लैंड के 3 विकेट चटका लिए. मगर, इस मुकाम तक पहुंचना आकाश दीप के लिए आसान नहीं रहा है. उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को संभाले रखा, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है…

कौन हैं Akash Deep?

आकाश दीप सिंह का जन्म 15 दिसंबर 1996 को बिहार के डेहरी शहर में हुआ था, लेकिन बाद में वह अपने चाचा के पास बंगाल चले गए, जिन्होंने क्रिकेटर बनने की उनकी महत्वाकांक्षा का सपोर्ट किया. असल में, छोटी जगह से आने वाले आकाश के पिता रामजी सिंह बिहार के सासाराम में शिक्षक थे, जिन्होंने उनके क्रिकेटर बनने के फैसले का सपोर्ट नहीं किया था. लेकिन, आकाश ने तो बचपन में ही क्रिकेटर बनने का सपना देख लिया था. ऐसे में उन्होंने पिता से छिप-छिपाकर क्रिकेट खेलना जारी रखा.

फिर साल 2010 में आकाश पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अपने चाचा के घर चले गए, लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब उनके पिता को लकवा का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. अभी इस गम से आकाश और उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई को भी खो दिया, जिसके बाद उन्होंने अपने गांव वापस जाने का फैसला किया. लेकिन कहते हैं ना कि अगर आपमें चाह हो, तो राह अपने आप बनती हैं… कुछ वक्त बाद आकाश अपने चाचा के पास दुर्गापुर लौट आए और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) प्रथम-डिवीजन लीग में यूनाइटेड क्लब में शामिल हो गए. उन्होंने बंगाल के तेज गेंदबाज रणदेब बोस के अंडर में अपनी बॉलिंग को निखारा.

बंगाल के लिए किया डेब्यू

बिहार के रहने वाले आकाश दीप सिंह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 2019 में ही बंगाल के लिए अपना डेब्यू किया था और 2010 और 2023 दोनों में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने अब तक 130 फर्स्ट क्लास मैचों में 104 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 23.58 का रहा है. आपको बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. उन्हीं की जगह आकाश दीप (Akash deep Singh) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

Akash Deep का करियर

27 साल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 23.18 के औसत से 103 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 4 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. इसके अलावा 28 लिस्ट ए और 41 T20s मैच भी खेल चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 घंटा ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago