बिहार के बांका जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए। उसने स्कूल के बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया। फिर बेगुनाही साबित करने के लिए उसने बच्चों से भगवान की कसम खिलवाई, फिर भी विश्वास नहीं हुआ तो वो उन्हें मंदिर ले गई। इस मामले पर अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने शिक्षिका के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
यह घटना बांका जिले के रजौन प्रखंड स्थित आसमानीचक प्राइमरी स्कूल में बुधवार को हुई। बच्चों ने जब स्कूल से घर पहुंचकर अपने अभिभावकों को पूरी बात बताई तो वे गुस्सा हो गए। अगले दिन अभिभावक स्कूल पहुंच गए और टीचर नीतू कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
प्रखंड शिक्षा अधिकारी कुमार पंकज ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। महिला टीचर एक अनुबंधित शिक्षिका है, इसलिए वह सीधे तौर पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी कर सकते हैं, करेंगे। उन्होंने अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी शांत हुए।
दूसरी ओर, शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। टीचर का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। कुछ बच्चे अनुपस्थित थे, उनकी अटेंडेंस काट दी गई, इसलिए उनके अभिभावक ऐसा कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार शिक्षिका नीतू कुमारी को अपने पर्स से 35 रुपये बुधवार को गायब मिले। उसने रुपये खोजे लेकिन नहीं मिले तब कथित तौर पर उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सभी बच्चों को पास के एक मंदिर में ले गई और धमकी दी कि अगर वे भगवान के सामने झूठ बोलेंगे तो उन्हें दंड मिलेगा। बच्चों ने आरोप लगाया कि मैडम ने न केवल उन्हें भगवान की कसम खाने के लिए मजबूर किया बल्कि बेगुनाही साबित करने के लिए तालाब में डुबकी लगाने के लिए भी कहा।
स्कूल की हेड मास्टर सुभाषिनी कुमारी ने कहा कि वह बुधवार को छुट्टी पर थीं। जिस टीचर पर आरोप लगाया गया, वह प्रभारी थी। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…