Sports

आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच हाई वोल्टेज सेमीफाइनल, कीवी टीम से 2019 का हिसाब चुकता करने का मौका

वर्ल्ड कप में आज एक बार फिर महामुकाबला होने वाला है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारत की टीम ने इस बार वर्ल्ड कप के लीग मुकाबलों में अपने सभी 9 मैच जीते और अंक तालिका यानी प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची। वहीं, न्यूजीलैंड अपने 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर रही। लीग मुकाबलों में भारत ने न्यूजीलैंड को भी हराया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस वजह से आज के मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ताकतवर मानी जा रही है।

इस मैच में आज भारत के सामने पुराना हिसाब भी चुकता करने का मौका है। न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शिकस्त दी थी। इसके अलावा 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था। इन दो हार का बदला आज कीवी टीम से भारत लेना चाहेगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की टीम ने 21 वनडे मैच अब तक खेले। इनमें से उसने 12 में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में 3 मैच खेले और 2 जीते। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में पहले भी टकरा चुकी हैं। उस मैच में भारत हार गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों की बात करें, तो लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जहां 30 मैचों में से 18 जीते और 12 गंवाए। वहीं, पहले बल्लेबाजी कर भारत ने 11 मैचों में न्यूजीलैंड को हराया और 14 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में टॉस का काफी महत्व रहने वाला है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा कह चुके हैं कि वो वानखेड़े की पिच को अच्छे से जानते हैं और टॉस उनके लिए मायने नहीं रखता।

इस वर्ल्ड कप की बात करें, तो भारतीय बल्लेबाजों में से कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली चमके। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 503 रन बनाए, तो 50वां शतक बनाने की राह देख रहे विराट कोहली ने अब तक 593 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल ने अब तक 270 रन ठोके हैं। जबकि, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने विपक्षी दलों को जबरदस्त झटके देकर वर्ल्ड कप के अब तक के सभी मैच भारत की झोली में डाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

6 घंटे ago