Bihar

बिहार: यात्री बस में भीषण डकैती, बीच शहर की घटना, पुलिस ने फोन नहीं उठाया

बिहार के नवादा शहर से होकर गुजर रही एक यात्री बस को नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। उन्होंने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दर्जन भर यात्रियों के मोबाइल व गहने लूट लिए हैं।

धनबाद( झारखंड) से बिहार शरीफ(नालन्दा) जा रही बुंदेला बस जैसे ही एनएच-20 सद्भावना चौक से होकर साईं मंदिर से होते हुए रजौली बस स्टैंड की तरफ बढ़ रही थी, तभी हथियार से लैश नकाबपोश बदमाश बस को रुकवा कर जबरन चढ़ गए।

यात्रियों के बीच आक्रोश का माहौल

हथियार के साथ यात्रियों को धमकाते हुए उनसे मोबाइल व गहने लूट लिए। इस बीच यात्रियों की शिकायत है कि उनके द्वारा पुलिस को मदद के लिए फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी तत्काल कोई सहायता नहीं की। इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया।

घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर बुंदेलखंड थाना ओपी है। इधर, घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि घटना की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग निकले थे।

सात मोबाइल लेकर भागे बदमाश

घटना करीब सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश शहर के खुरी नदी की तरफ भाग निकले। इस घटना को लेकर शहरवासियों में रोष है। इंटरनेट मीडिया पर चर्चा हो रही है। पुलिस की मानें तो लूटपाट में सात मोबाइल बदमाश लेकर भाग निकले हैं।

इसके अलावा, तीन-चार महिला यात्रियों से चेन व कान की बाली भी छीन ली गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गहनता से जांच की जा रही है। मामले को उजागर करने के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

14 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

15 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

15 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago