समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने नो हॉर्न जोन विकसित करने की पहल की है। इसके तहत व्यवहार न्यायालय, एसडीओ कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सदर अस्पताल से लेकर बारह पत्थर चौक तक के मार्ग को नो हॉर्न जोन के रूप में विकसित करने की योजना है। इस संबंध में बस स्टैंड में ट्रैफिक पुलिस ने निजी बस संचालकों, बस चालकों, ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित नो हॉर्न जोन के महत्व की जानकारी देते हुए सभी वाहन संचालकों और चालकों को अनावश्यक रूप से हॉर्न नहीं बजाने के लिए जागरूक किया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि व्यवहार न्यायालय, कलेक्ट्रेट, एसडीओ कार्यालय और सदर अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाने से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इसके लिए वाहन चालकों और संचालकों से सहयोग की अपील की गई। प्रस्तावित मार्ग को नो हॉर्न जोन के रूप में विकसित करने के लिए संबंधित कार्रवाई के उद्देश्य से अग्रिम प्रस्ताव सदर एसडीओ को भेज दिया गया है। इस पहल के लागू होने से शहर के महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास अनावश्यक शोर को कम करने और शांत वातावरण बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…
समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…