Sports

बिहार के लाल को मिली पहली सफलता, गेंदबाजी ऐसी की एक-एक रन के लिए जूझ रहे कैरेबियन, आपने देखा?

भारतीय टीम के लिए अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेल रहे बिहार के लाल मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को अपनी पहली सफलता हाथ लग गई है. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने विपक्षी टीम के तीसरे क्रम के बल्लेबाज किर्क मैकेंजी (Kirk McKenzie) को कैच आउट करते हुए अपनी पहली टेस्ट सफलता प्राप्त की है. मैकेंजी कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपके गए हैं.

पोर्ट ऑफ स्पेन में अच्छे लय में नजर आ रहे हैं मुकेश कुमार:

पोर्ट ऑफ स्पेन में मुकेश कुमार विपक्षी टीम के लिए बेहद घातक नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लू टीम के लिए खबर लिखे जाने तक 6.4 ओवर की गेंदबाजी की है. इस बीच 1.65 की इकोनॉमी से 11 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की है. कुमार ने अपनी इस उम्दा स्पेल में दो मेडन ओवर भी डाले हैं.

फिलहाल पोर्ट ऑफ स्पेन में हो रही बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है. खबर लिखे जाने तक विपक्षी टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 51.4 ओवरों का सामना किया है. इस बीच दो विकेट खोते हुए 117 रन बनाए हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी तेजनारायण पॉल (33) और किर्क मैकेंजी (32) हैं.

भारत के 308वें टेस्ट प्लेयर हैं मुकेश कुमार:

मुकेश कुमार भारत के लिए टेस्ट में शिरकत करने वाले 308वें प्लेयर हैं. कुमार से पहले जारी सीरीज के पहले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने भी टेस्ट कैप प्राप्त किया था. ब्लू टीम के लिए टेस्ट खेलने वाले जायसवाल 306वें एवं किशन 307वें खिलाड़ी हैं.

बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते हैं कुमार:

मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचने में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. ऑटो चालक पिता ने मुकेश को काफी संघर्षों के बाद यहां तक पहुंचाया है. 29 साल के मुकेश कुमार बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

कुमार को पिछले सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था. मुकेश ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में धारदार गेंदबाजी से लोगों को प्रभावित किया था. इस समय वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में हैं जहां मेजबान टीम के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

24 मिनट ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

3 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

3 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

3 घंटे ago