समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने दवा और कीटनाशक कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है। कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में एसआईटी ने बेगूसराय और मोरवा में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बेगूसराय जिले के बेगम सराय थाना क्षेत्र के राकेश कुमार के अलावा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 9 के रजनीश कुमार और मोरवाडीह वार्ड 13 के रौशन कुमार के रूप में की गई है।
इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि बीते 11 मई की रात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक दवा और कीटनाशक व्यवसायी से रंगदारी की मांग की गयी थी। व्यवसायी के घर पर तीन अज्ञात अपराधकर्मी एक टाइप किया हुआ फर्चा फेंक कर उनसे दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
फिरौती के रुपये रुपौली हाईस्कूल के पीछे पहुंचने को कहा गया था। जिसके बाद कारोबारी ने मामले की सूचना पुलिस को दीहजिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले में बेगूसराय जिले के बेगम सराय थाना क्षेत्र से राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
राकेश की निशानदेही पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर और मोरवाडीह से रजनीश और रौशन को गिरफ्तार किया है। एसपी का बताना है कि पांच लोगों ने मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। सभी गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से उस मोबाइल फोन को जप्त कर लिया है जिससे रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही उस कंप्यूटर और प्रिंटर को भी जप्त कर लिया है जिससे रंगदारी के पर्चे टाइप किए गए थे।
वीडियो…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…