Bihar

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस कांड में अब दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर थाने के हरदिया के विनोद साह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

तुरकौलिया थाने में शंकर सरैया के योद्धा मांझी की भी मौत हो गई है। इसके अलावा लड्डू साह नाम के एक शख्स की गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। लड्डू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह रघुनाथपुर थाने के बालगंगा मुसहरी टोला का निवास है।

तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। तुरकौलिया, रघुनाथपुर के अलावा अब शहर के नगर थाना क्षेत्र में भी जहरीला पदार्थ के सेवन का मामला सामने आया है। अपने स्तर से निजी तौर पर इलाज कराने वालों की मौत हो रही है। प्रशासन के माईकिंग के बावजूद कई लोग अपने स्तर से चोरी छुपे इलाज कराने में जुटे हैं। इसके कारण मरीजों की हालत बिगड़ने पर नाजुक हालत में सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह जब रघुनाथपुर के हरदिया गांव निवासी लालकिशोर राय को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो गई। वहीं, शाम में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया शेख शरण टोला निवासी मो. इलियास को लेकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन दूसरे अस्पताल में जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम में शव लेकर परिजन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे।

19 केन जहरीली स्प्रिट बरामद

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 19 केन जहरीली स्प्रिट बरामद की गई। तस्करों ने जगह जगह सप्लाई इन डब्बों की सप्लाई की है। एसआईटी एक-एक कर कड़ियों को जोड़ रही है। इस कड़ी में स्प्रिट बरामद की जा रही हैं। पीली केन में बरामद स्प्रिट मेथनॉल है, जो जहरीला है। इसको पीने से मौत होने की पूरी गुंजाइश है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी के पास अनजाने में भी ऐसा केन हो तो अविलंब विनष्ट कर दें।

शराब धंधेबाजों पर छापेमारी जारी

इधर सिकरहना में पचपकडी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा शराब व शराब कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान करीब 1000 लीटर फर्मेंटेड ताड़ी को नष्ट किया गया तथा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में रघुवीर पासवान के झोपड़ी से 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। वही मो. इशराफिल के घर के पीछे झाड़ी से 80 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया है। दोनों मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पचपकड़ी के राजबाबु को उसके घर से 27 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया। एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago