Samastipur

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक दबंग ने पुलिस को फोन कर धमकी देते हुए छोड़ने का दिया दबाव, सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच हुई थी झड़प

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर पिछले महीनें मुखिया पति सुभाष चौधरी और उनके समर्थकों का गांव के ही अकबर अंसारी के साथ मारपीट हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुखिया पति सुभाष चौधरी का समर्थक मनोज साह है वहीं दूसरे पक्ष से असगर अंसारी शामिल हैं। ‌जबकि इस मामले में पुलिस मुखिया पति की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि करीमनगर में बांध के पास सरकारी जमीन पर अकबर अंसारी मकान बना रहे थे। लेकिन मुखिया पति प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचना देने के बदले खुद कानून अपने हाथों में लेकर अपने समर्थकों के साथ अकबर अंसारी के निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान मुखिया पति समर्थकों द्वारा अकबर अंसारी और उनके लोगों के साथ मारपीट भी की गई। जिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच पटोरी डीएसपी के द्वारा की गई थी। जांच में दोनों पक्ष के लोगों को दोषी मानते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसपी का बताना है कि इस मामले में मुखिया पति समर्थक मनोज शाह की गिरफ्तारी के बाद मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष को क्षेत्र के एक दबंग प्रभाावशाली व्यक्ति के द्वारा फोन कर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। दबंग द्वारा पुलिस धमकाये जाने का ऑडियो भी उन्हें प्राप्त हुआ है। वो खुद मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो की जांच करायी जा रही हैं। अगर ऑडियो सत्य पाया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago