Sports

IPL चीयरलीडर्स को हर मैच के बाद कितनी मिलती है सैलरी? कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन जारी है और फैंस के बीच इस टी20 लीग का उत्‍साह दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। मैच देखने के लिए रिकॉर्ड संख्‍या में फैंस ग्राउंड में आ रहे हैं। इसमें लोकप्रिय क्रिकेटर्स के साथ-साथ ग्‍लैमर का तड़का भी देखने को मिला है।

टूर्नामेंट की रौनक बढ़ाने के लिए इस साल चीयरलीडर्स की वापसी भी हुई है। चीयरलीडर्स अपने शानदार डांस स्‍टेप्‍स से फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं। पिछले कुछ सीजन में कोविड पाबंदियों के कारण आईपीएल में चीयरलीडर्स नजर नहीं आ रही थी, लेकिन अब इनकी वापसी हो चुकी है।

प्रति मैच कितनी कमाई?

आईपीएल में हिस्‍सा ले रही अधिकतर चीयरलीडर्स विदेश की हैं जबकि कुछ ही भारतीय चेहरे दिख रहे हैं। तो इन चीयलीडर्स को आखिर हर मैच की कितनी सैलरी मिलती है? चलिए इसकी जानकारी देते हैं। डीएनए की रिपोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि आईपीएल की चीयरलीडर्स को प्रति मैच 14-17 हजार रुपये की सैलरी मिलती है।

क्रिकफैक्‍ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीयरलीडर्स को सीएसके, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स जैसी टीमें प्रत्‍येक मैच के 12 हजार रुपये देती है। वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी अपनी टीम की चीयरलीडर्स को 20 हजार रुपये देते हैं। केकेआर सबसे ज्‍यादा रकम चीयरलीडर्स को देता है, जो करीब 24 हजार रुपये है।

बोनस भी मिलता है

एक मैच की फिक्‍स सैलरी के अलावा चीयरलीडर्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर बोनस भी मिलता है। अगर उनकी टीम जीतती है तो उस पर भी बोनस मिलता है। इसके अलावा उन्‍हें अन्‍य सुविधाएं, जैसे रुकने के लिए अच्‍छी जगह, खाना आदि मिलती हैं। हालांकि, आईपीएल चीयरलीडर की नौकरी पाना आसान नहीं है। इनका चयन कई इंटरव्‍यू और परख के बाद होता है। आईपीएल चीयरलीडर को डांस‍िंग, मॉडलिंग और बड़े क्राउड के सामने प्रस्‍तुति देने के अनुभव की जरुरत होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago