Sports

बिहार क्रिकेट टीम के रचा इतिहास, पहली बार रणजी प्लेट ग्रुप का फाइनल जीता

बिहार क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. बिहार ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप का फाइनल जीत लिया है. बिहार की टीम ने फाइनल में मणिपुर को हराया. बिहार का ब्रैडमैन कहे जा रह सकीबुल गनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बेस्ट बैट्समैन का दर्जा सचिन के नाम रहा. इसी के साथ बिहार क्रिकेट टीम अब एलीट ग्रुप में शामिल हो गई है.

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले में बिहार और मणिपुर के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे, ये मैच 25 जनवरी को शुरू हुआ था और मैच के पांचवें दिन बिहार टीम ने एक के बाद एक 6 विकेट गिराकर कप पर कब्जा कर लिया.

5 दिनों तक चले इस मुकाबले में बिहार ने पहली पारी 546 रन का विशाल स्कोर बनाया था. मणिपुर ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए. इसके बाद बिहार ने अपनी दूसरी पारी में भी अच्छी बैटिंग की. उसने 102 ओवर में 335 रन बनाए. इस तरह मणिपुर को जीत के लिए 531 रन का लक्ष्य मिला.

मणिपुर ने मैच के चौथे दिन 4 विकेट पर 107 रन बना लिए थे. इस तरह उसे जीत के लिए जहां 400 से ज्यादा रन बनाने थे. वहीं बिहार को जीत के लिए पांचवे दिन 6 विकेट और लेने थे. बिहार की टीम 6 विकेट लेने में कामयाब रही. इस तरह उसने प्लेट ग्रुप का फाइनल जीतकर ट्राफी अपने नाम कर लिया.

स्कोरकार्ड:

बिहार पहली पारी- 546/1o

साकिबुल गनी- 205 रन, विपिन सौरभ- 155 रन

किशन सिंघा- चार विकेट

मणिपुर पहली पारी- 337/10

प्रफुलोमनि सिंह- 82 रन

नवाज खान- पांच विकेट

बिहार दूसरी पारी- 335/10

सचिन कुमार- 132 रन

किशन सिंघा- सात विकेट

मणिपुर दूसरी पारी- 324/10

लंगलोनयामबा मेइतन केशनगबम- 117 रन

नवाज खान- पांच विकेट

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago