Samastipur

महिला फुटबॉल मैच में कंचन के गोल की बदौलत बेगूसराय ने शून्य के मुकाबले एक गोल से मुंगेर को हरा कप पर जमाया कब्जा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [श्री राजपूत] :- दलसिंहसराय के छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर जय महाकाल दल के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को पहचान एकेडमी मुंगेर व गोलू महिला फुटबॉल क्लब बेगूसराय के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ दिलीप चौधरी, विनय झा, प्रवीण कुमार झा प्रेम, महाकाल दल के संस्थापक सोनू सिंह राजपूत, अध्यक्ष अजय वर्मा आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया।

खेल के शुरुआत सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, आयोजन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाते हुए किया। खेल के शुरूआती दौर से ही दोनों टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार प्रहार करती रही। हाफ टाइम तक बेगूसराय की गोलकीपर सोनी कुमारी और मुंगेर की गोलकीपर प्रियंका ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोई भी बॉल को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया।

हाफ टाइम तक दोनो ही टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम के बाद बेगूसराय टीम की खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए मुंगेर टीम के गोल पोस्ट पर लगातार प्रहार करती रही। खेल के 66वें मिनट में बेगूसराय टीम की तीन नंबर जर्सी की खिलाड़ी कंचन कुमारी ने बेतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया, जो अंत तक क़ायम रहा।

बेगूसराय ने शून्य के मुकाबले एक गोल से मैच को जीतकर कप को अपने नाम कर लिया। रेफरी की भूमिका तरुण कुमार, लाईनसमैन के रूप में दिनेश कुमार व सन्नी कुमार, फोर्थ रेफरी की भूमिका राधे पासवान ने निभाई।

मैच समाप्ति के बाद मौजूद विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष रूपांजलि कुमारी, अभिनेता अमिय कश्यप, प्रो. संजीव कुमार संजू, विवेक दत्त, दिलीप चौधरी, विनय झा, पीके झा प्रेम आदि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप प्रदान किया। साथ ही दोनों टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया। मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार बेगूसराय की खिलाड़ी कंचन कुमारी और बेस्ट 11 का पुरस्कार कशिश प्रवीण को दिया गया। मौके पर महाकाल दल के मनीष वर्णवाल, अजित यादव, बब्लू यादव, देव ऋषि, आईबी झा, चंदन सिंह, सचिनदेव सिंह, नंदन, सुशांत, सत्यम झा, नवल, नीतीश, बिहारी, गोरे सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

18 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago