टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. और दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया है. सुपर संडे के पहले मुकाबले के परिणाम ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है.
वहीं इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की हार से पाकिस्तान और बांग्लादेश की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हो गई हैं. अब बांग्लादेश और पाकिस्तान में से जो भी टीम जीतेगी वो सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगी.
इस मैच के बाद भारत ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है. वहीं मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था. नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 158 रन बनाए और जीत के लिए मिले 159 रनों का पीछा करते हुए अफ्रीकन टीम 145 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 13 रन से हरा गई. हैरानी की बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ 30 से ज़्यादा रन नहीं बना पाया.
नीदरलैंड्स की तरफ से कॉलिन एकरमैन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंद में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए.
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 5 IMG 20220915 WA0001](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220915-WA0001.jpg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 6 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 7 IMG 20211012 WA0017](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 8 Banner 03 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/Banner-03-01.jpg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 9 IMG 20221017 WA0000 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221017-WA0000-01.jpeg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 10 IMG 20221021 WA0064 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221021-WA0064-01.jpg)
![टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा 11 IMG 20220331 WA0074](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220331-WA0074.jpg)