Rosera

हसनपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम एमके मेमोरियल हाॅस्पीटल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। इससे नर्सिंग होम में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। बाद में सूचना पर हसनपुर थाने की पुलिस नर्सिंग होम में पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। हालांकि इस मामले में शनिवार शाम तक किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात धवोलिया गांव की चांदनी देवी (28 वर्ष) को प्रसव के लिए परिजनों ने प्रखंंड मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां रात 12 बजे के बाद डॉक्टर ने आपरेशन कर महिला का प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया।

परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे बेगूसराय ले जा रहे थे। लेकिन नर्सिंग होम से कुछ दूर जाने के बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन महिला का शव लेकर शनिवार सुबह नर्सिंग होम पहुंच हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया गया है कि नर्सिंग होम में हंगामा व तोड़फोड़ के बरद सभी डॉक्टर व कर्मी फरार हो गये। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस पहंची और लोगों की बात सुनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में आवेदन देने का सुझाव दिया। हालांकि शाम तक मृतका के किसी परिजन ने थाना में आवेदन नहीं दिया था।

नर्सिंग होम में किसी डॉक्टर का नही लगा है बोर्ड :

जिस नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हुई उसमें किसी डाक्टर का बोर्ड नही लगा है। सिर्फ अस्पताल का नाम एमके मेमोरियल हाॅस्पीटल लिखा हुआ है। गौरतलब है कि हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पथ में कई निजी क्लिनिक हैं जहां बिचौलियों के माध्यम से रोगियों को पहुंचाया जाता है। जबकि हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव की बेहतर व्यवस्था है। सरकारी अस्पताल जाने के बदले मरीज निजी अस्पताल के चक्कर में फंस जाते हैं। इसी वर्ष दूसरे नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक और महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच करती है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हे। इसकी वजह से अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

10 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

10 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

12 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

20 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

21 घंटे ago