Categories: NEWSSamastipur

आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकारणी के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष एवं मोर्चा संघटनों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी ने भाग लिया।

बैठक में संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के संदर्भ में लोगों से जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि श्री पासी ने आम कांग्रेसजानों को आह्वाहन किया की वे अभी से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को आम जनों तक पहचाने का काम करें तथा अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ कर संगठन को धार दार बनाने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के चुनौतियों का सामना कर सकें। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त किया की नए प्रभारी के मार्गदर्शन में ज़िले में कांग्रेस का संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मौके पर अन्य लोगों के अलावा देवेंद्र नारायण झा, सत्य नारायण सिंह, राम उदगार महतो, अंजनी कुमार मिश्र, मिथलेश पोद्दार, मनोज भारद्वाज, अब्दुल फत्ताह, सोनी पासवान, उपेंद्र नाथ तिवारी, समोली झा, कन्हैया कुमार, राज कुमार चौधरी, शंभू प्रसाद सिंह, उमेश चंद्र कुंवर, अब्दुल मालिक, कपिलेश्वर कुंवर, आशुतोष कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह, नंद कुमार चौधरी, सुरेश महतो, विनोद कुमार झा, डोमन राय, संजय झा, शिव राम ठाकुर, देवीता कुमारी गुप्ता, कामेश्वर पासवान, रितेश कुमार चौधरी, फैज अहमद फैज, मो. मोहिउद्दीन, राम विलास राय, नंदन चौधरी, शंभू शरण चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, सोहैल सिद्दीकी, अबू अतहर कफील, राम बालक सिंह, अनिल कुमार कुशवाहा, मोइन रजा, चंदन कुमार, विश्वनाथ सिंह हजारी, कामिनी देवी राम, पवन सिंह, खुशबू कुमारी, अजीत कुमार झा, संजीव कुमार ठाकुर, आरती कुमारी, रेणु देवी, जय नारायण सिंह, लक्ष्मण कुमार झा, कविता देवी, शमी अहमद, संतोष कुमार भारती, कृष्ण कुमार राय, सत्य जीत कुमार, मनी शंकर चौधरी, सुमन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

10 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

10 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

12 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

20 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

21 घंटे ago