समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला का बैग बदमाशों ने कलेक्ट्रेट के समीप रास्ते में झपट लिया। बैग में करीब एक लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पटेल गोलंबर की तरफ फरार हो गए। पीड़िता की पहचान शहर के विवेक-विहार मोहल्ला निवासी मालती कुमारी के रूप में हुई है। वह सरायरंजन में एएनएम के पद पर कार्यरत बताई हैं। बैंक से रूपये निकासी करने के बाद वह अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं।
इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर उनका बैग झपटा और तेज गति से वहां से निकल गए। अचानक हुई झपटमारी से महिला घबरा गईं। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…
समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…
समस्तीपुर : स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन…