Samastipur

समस्तीपुर में ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ से अधिक की लूट, पहले भी दो दुकानों में हो चुकी है बड़ी लूट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर घुसे चार लुटेरों ने शनिवार शाम 6:40 बजे एक करोड़ से अधिक के गहने लूट लिए। गहने 112 डिब्बों व काउंटर पर रखे हुए थे। 10 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से भाग निकले। दुकानदार डॉ. अनिल कुमार ने लूट के जेवरात की कीमत बताने में फिलहाल असमर्थता जताई है। पुलिस जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। एसआईटी गठित की गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। दुकानदार डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शाम 6.40 बजे दुकान बंद करने की तैयारी थी। उसी समय दो बदमाश घुस आए और चेन दिखाने को कहा।

उन्हें दुकान बंद होने का हवाला देकर कल आने को कहा गया। इस बीच दो और बदमाश दुकान में घुस गए। सभी ने पिस्तौल के बल लूटपाट की। किसी से मारपीट नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आकलन के बाद लूटे गये जेवरात की कीमत बतायी जा सकती है। माना जा रहा है कि लूट की राशि बढ़ सकती है।

यहां देखें घटना का सीसीटीवी फुटेज :

पहले भी दो दुकानों में हो चुकी बड़ी लूट :

शहर की ज्वेलरी दुकानें अपराधियों के निशाने पर हैं। एक साल पूर्व 27 फरवरी को रिलायंस ज्वेल्स में बदमाशों ने शो रूम बंद होने के समय लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था, लेकिन लूटे गये जेवरात की बरामदगी नहीं हो पायी। 8 दिसम्बर 22 को भी बदमाशों ने हीरा ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था। हीरा ज्वेलर्स के मालिक सत्य प्रियदर्शी उर्फ डिंगू ने बताया कि मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ने के बाद कुछ ज्वेलरी बरामद की थी, लेकिन वह भी उन्हें अब तक नहीं मिली है।

वर्जन :

दुकानदार द्वारा लूटे गए जेवरात का आकलन करने के बाद सही कीमत की जानकारी हो सकेगी। बदमाशों ने कुछ सुराग घटनास्थल पर छोड़ा है। इससे गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। वारदात में चार से अधिक बदमाश शामिल हो सकते हैं।

-संजय कुमार पांडेय, एएसपपी, समस्तीपुर

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

7 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

20 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

20 घंटे ago