Rosera

रोसड़ा स्थित सेंट्रल बैंक में 60 लाख से अधिक की लूट, 10 लाख और हथियार के साथ एक लुटेरे को ग्रामीणों ने दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ऐरौत गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को बैंक खुलते ही अपराधियों ने धावा बोलकर बैंक से करीब 60 लाख से अधिक रुपए लूट लिया। अपराधियों की संख्या पांच-छह बताई गई है जो तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। इस दौरान हल्ला होने पर लोगों को जुटता देख बदमाश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने खदेड़ कर मुरादपुर के पास से पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाश के पास से लूटा गए रुपए में से करीब 10 लाख रुपए व एक पिस्टल मिला है। इस दौरान लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पोल से बांध कर पिटाई भी की। बदमाशों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब साढे दस बजे बैंक का एरौत शाखा खुलते ही पांच- छह की संख्या में बदमाश पहुंच गए। बताया गया है कि एक बदमाश बैंक के बाहर रहकर लोगों पर निगरानी रख रहे थे। जबकि पांच बदमाश बैंक के अंदर प्रवेश कर हथियार के बल पर मैनेजर व कैशियर को कब्जे में लेकर कैश काउंटर से व चेस्ट खुलवाकर करीब 60 लाख रुपए से अधिक लूट लिया। इस दौरान हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तो बैंक के बाहर व अंदर का बदमाश भागने लगा।

लोगों ने बताया कि भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने मुरादपुर के पास पकड़ कर पोल में बांध दिया। बदमाश के पास लूट की राशि में में से करीब 10 लाख रुपए बदमाश कार्टन व झोला से बरामद किया गया है।

पांच अपराधी भागने में हुए सफल, लूट की 50 लाख से अधिक लेकर हुए फरार :

बताया गया है कि पांच बदमाश भागने में सफल रहे। लूट की राशि में करीब 50 लाख से अधिक पांच बदमाश ले कर भागने में सफल रहे। उधर घटना की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया गया है कि अभी लूट व बरामद की गई राशि का मिलान किया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने राशि की लूट हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago