Dalsinghsarai

दलसिंहसराय उपकारा में SDO और DSP के नेतृत्व में छापेमारी, नहीं मिला कोई भी आपत्तिजनक सामान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार व डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को दलसिंहसराय उपकारा में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में कई प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल रही। कार्रवाई जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की संभावित मौजूदगी की जांच के उद्देश्य से की गई।

छापामारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों, शौचालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की गहन तलाशी ली गई।प्रशासन एवं पुलिस की टीम को तलाशी के दौरान सभी कैदियों और जेल कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। पूरी प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।

अभियान के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने जेल उपाधिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखना सर्वोपरि है, और इसके लिए सतत निगरानी आवश्यक है। पूरी छापामारी शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, थानाध्यक्ष इरसाद आलम सहित पुलिस के जबान मौजूद थे ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago