जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के निशाने पर रहने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने शांभवी चौधरी को सांसद का टिकट पैसे पर दिलाने के आरोप पर पूछा है कि एक तरफ पीके कहते हैं कि उन्होंने टिकट खरीदा और दूसरी तरफ वो चिराग पासवान को अच्छा नेता बताते हैं। नीतीश कुमार की सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी समस्तीपुर से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) की सांसद हैं। प्रशांत किशोर ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी ने बेटी के लिए टिकट खरीदा है। जवाब में अशोक चौधरी ने कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है।
अशोक चौधरी ने यू-ट्यूब चैनल लाइव सिटीज के साथ एक इंटरव्यू में बेटी के लिए सांसद चुनाव का टिकट खरीदने को लेकर सवाल पर कहा- “ऐसा कौन दुकान है, जहां खरीदकर आदमी (एमपी बन सकता है)। एक दुकान का नाम बता दीजिए। हमारे और कुछ लोग हैं जो चाहते हैं, वो भी चले जाएंगे उस दुकान में।”
प्रशांत किशोर के आरोप पर अशौक चौधरी ने कहा- “ये कैसे संभव हो सकता है कि प्रशांत किशोर हमारे बारे में कहते हैं कि हमने टिकट खरीद लिया और चिराग पासवान के बारे में कहते हैं कि बड़े अच्छे नेता हैं। तो हमने टिकट खरीदा कैसे। आप दोनों बात कैसे कर सकते हैं। आपको हम अच्छे नहीं लगते हैं। क्योंकि आपने 2015 में मेरे साथ काम किया है। आप हमको टारगेट कर रहे हैं। आपके पास क्या सबूत है। आधार क्या है।”
अशोक चौधरी ने कहा कि वो भी कहने के लिए कुछ भी कह सकते हैं लेकिन वो उस स्तर पर नहीं गिर सकते। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बारे में बहुत सी अफवाह है कि किस तरह का व्यक्ति हैं, किस तरह का चरित्र है, लेकिन हम उस पर बात नहीं करते।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…