समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई बदमाशों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लूटकांड में शामिल संदिग्ध अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इस मामले में मोहनपुर निवासी गगन राज के अलावा पटोरी थाना क्षेत्र के औरैया निवासी राजू उर्फ लादेन का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं, करण और सूरज नामक बदमाशों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
पुलिस इन सभी के आपराधिक नेटवर्क और लूटकांड में उनकी संभावित भूमिका की पड़ताल कर रही है एसटीएफ और बेतिया पुलिस की टीम पिछले दिनों समस्तीपुर के पटोरी, सरायरंजन और मोहनपुर समेत कई इलाकों में छापेमारी कर चुकी है। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी सूचना है। मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। हिरासत में किस-किस को लिया गया है यह अब तक पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार, सेनको ज्वेलरी लूटकांड की साजिश जेल में ही रची गई थी। करीब डेढ़ से दो महीने पहले जेल से बाहर निकले बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक ज्वेलरी शोरूम की रेकी करने के बाद बेतिया में वारदात को अंजाम दिया था।
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पांच दिनों…
बिहार में मंगलवार की सुबह अचानक धरती हिली. भूकंप के झटकों की वजह से कई…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने…
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के एक पंचायत में प्रशासन और सामाजिक…