समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने के मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद नामजद महिला को गिरफ्तार किया है। नगर थाने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशा देवी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर, बीआरबी कॉलेज मोहनपुर निवासी सुरेश राय की पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में महिला ने इंडियन बैंक की स्थानीय काशीपुर शाखा में सोने के आभूषण बताकर कुछ जेवर गिरवी रखे थे। इन आभूषणों के एवज में बैंक से गोल्ड लोन की राशि प्राप्त कर ली थी। बाद में बैंक की ओर से कराए गए आंतरिक मूल्यांकन और उच्चस्तरीय ऑडिट में गिरवी रखे गए जेवर नकली पाए गए। जांच में धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपित महिला की तलाश में जुटी थी। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…