Samastipur

विद्यापतिधाम में आज से तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आगाज, उप-मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, महाकवि की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगी। महाकवि विद्यापति की साधना और साहित्यिक विरासत को समर्पित 14वें विद्यापति राजकीय महोत्सव का आगाज रविवार से होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर से लेकर विद्यापति स्मारक चौक और रेलवे मैदान तक उत्सवी माहौल दिखने लगा है।

फूल-मालाओं से सजे मंदिर, रोशनी से जगमगाते परिसर और भव्य पंडाल के बीच तीन दिनों तक हजारों श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और कला-संस्कृति के अनुरागियों के जुटने की उम्मीद है। इस बाबत अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। उद्घाटन से पहले वे विद्यापति स्मारक चौक पर महाकवि कोकिल विद्यापति की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद रेलवे मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में महाकवि विद्यापति को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

वर्ष 1952 से स्थानीय आस्थावान लोगों, साहित्यकारों और समाजसेवियों के सहयोग से शुरू हुई इस परंपरा को राज्य सरकार की ओर से 14वीं बार राजकीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। शंखनाद से होगी शुरुआत, अतुल पंडित देंगे प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम पांच बजे प्रणव कुमार मिश्रा और ऋषभ कुमार मिश्रा के शंखनाद से होगी। इसके बाद शाम 5:50 बजे चर्चित लोक गायक सत्येंद्र कुमार संगीत अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 7:15 बजे लोक गायिका कृति भारती, 7:30 बजे कमलेश कुमार सिंह और 7:45 बजे सुभाष प्रसाद साव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात आठ बजे से पार्श्व गायक अतुल पंडित की प्रस्तुति के साथ पहले दिन का कार्यक्रम अपने चरम पर पहुंचेगा।

दूसरे दिन कवि सम्मेलन, मैथिली लोकगीतों की सजेगी महफिल 23 नवंबर को महोत्सव का दूसरा दिन साहित्य और लोक संस्कृति के नाम रहेगा। दोपहर एक बजे से कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रस से जोड़ेंगे। शाम पांच बजे मैथिली लोक गायिका रंजना झा की प्रस्तुति होगी। शाम 5:30 बजे लोक गायिका रिंकू गुप्ता और नीलकंठ रामायण गोष्ठी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शाम 7:30 बजे से लोकप्रिय गायिका इंडियन आईडल फेम सुस्वाती मल्लिक अपने डांस ग्रुप के साथ मंच पर उतरेंगी। उनकी प्रस्तुतियां महोत्सव की दूसरी शाम को खास बनाएंगी।

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ होगा समापन 24 नवंबर को महोत्सव का अंतिम दिन स्थानीय स्कूली बच्चों की प्रतिभा को समर्पित रहेगा। बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनकी प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को महाकवि विद्यापति की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भव्य पंडाल के साथ सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था महोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर गैलरी युक्त भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। विद्यापति स्मारक चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में रंग-रोगन और रोशनी की व्यवस्था की गई है। प्रचार-प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सहारा लिया जा रहा है। जगह-जगह होर्डिंग और तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। मंदिर परिसर और समारोह स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कई केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शांभवी चौधरी और सांसद राजेश वर्मा को आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष, नगर निगम महापौर सहित विधानमंडल के सदस्यों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। महोत्सव की तैयारियों व व्यवस्थाओं के दौरान बीडीओ मोहम्मद महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, विद्यापति परिषद के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि, लोजपा नेता कैलाश पासवान, न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, हरिओम गिरि, प्रवीण कुमार गिरि, सतीश गिरि, चतुरानन गिरि, नन्हें गिरि और मनोज सिंह सहित अन्य लोग दिन भर सक्रिय रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के आर्या समाज रोड में कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली खाद व कीटनाशक बरामद, दुकान सील; नगर थाने में FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…

31 सेकंड ago

कार्तिक पूर्णिमा मेला पर 24 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, समस्तीपुर व सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज में आज शुरू होगा MBBS सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…

2 घंटे ago

शहीद CRPF जवान के बेटे को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देगा ‘होली मिशन स्कूल’

समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…

10 घंटे ago

15 दिसंबर को पूसा में होगा RYA का जिला सम्मेलन, 20 प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक…

10 घंटे ago

ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन

समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल…

11 घंटे ago