समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल की मोहनपुर, सतमलपुर, काशीपुर और दलसिंहसराय शाखाओं में गुरुवार को प्रार्थना सभा के दौरान जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. अहमद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में होली मिशन के खिलाड़ियों ने पोद्दार इंटरनेशनल के खिलाड़ियों को पहली पाली में 11-8 और दूसरी पाली में 15 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में रोसड़ा स्थित बिरला ओपन माइंड विद्यालय के प्रतिभागियों के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में होली मिशन के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल, गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। अंकुश कुमार सिंह और प्रियांशु राज ने द्वितीय स्थान, जबकि ऋषिकेश और ऋषभ कुमार ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय समूह के प्रबंध निदेशक एवं दरभंगा स्नातक एमएलसी के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और नियमों के पालन का सशक्त माध्यम है। उपनिदेशक आकर्ष रंजन ने विजेता खिलाड़ियों के साथ पीटी शिक्षक राहुल कुमार के मार्गदर्शन की भी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में दलसिंहसराय शाखा के प्राचार्य गंगा नारायण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…